अतिथि विद्वानों की आईडी हैक मामले में ट्रांसफर निरस्त किए- MP karmchari news

Updesh Awasthee
भोपाल
। सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों की आईडी पासवर्ड हैक करके च्वाइस फिलिंग कर दी गई थी जिससे अतिथि विद्वानों में काफ़ी आक्रोश था। जिसकी शिकायत अतिथि विद्वानों ने आयुक्त दीपक सिंह उच्च शिक्षा विभाग व ओएसडी डॉ अनिल राजपूत से की थी। साथ ही एफआईआर भी अपने निकटतम साइबर सेल और थाने में करवाई थी। 

दुर्भाग्य की बात है की अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय की भी आईडी हैक की गई। जिनका ट्रांसफर रीवा से लहार भिंड हो गया था जबकि उन्होंने च्वाइस फिलिंग की ही नहीं थी। जबकि शासन के नियमानुसार ट्रांसफर उन्ही अतिथि विद्वानों का होगा जो च्वाइस फिलिंग करेंगे। ऐसे ही दो मामले जैतवारा सतना से और एक मामला टीआरएस महाविद्यालय से भी था। उच्च शिक्षा विभाग भोपाल ने हकीकत की जांच की और अतिथि विद्वानों के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पत्र जारी किया की इनकी आईडी हैक की गई है। इनका ट्रांसफर निरस्त किया जाता है ये यथावत उसी महाविद्यालय में सेवा देते रहेंगे। 

अतिथि विद्वान महासंघ की तरफ़ से उच्च शिक्षा विभाग के कमिश्नर माननीय दीपक सिंह जी और ओएसडी अनिल राजपूत जी को धन्यवाद देते हैं। साथ ही निवेदन करते हैं की ऐसी हरकत करने वाले के खिलाफ विभाग की तरफ से भी एक एफआईआर करवाएं जिससे दुबारा ऐसी गुस्ताखी ना हो। अतिथि विद्वानों को एक व्यवस्थित नीति बनाए जिससे अतिथि विद्वानों की परेशानियां दूर हों। डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!