राशि के अनुसार कार का कलर, सफलता सरल और लाभ का प्रतिशत बढ़ाता है- Jyotish remedies

ज्यादातर लोग जब अपना वाहन खरीदते हैं तो उसका कलर फाइनल करते समय कई प्रकार की बातें ध्यान रखते हैं। सबसे नया कलर, सबसे महंगा कलर, पत्नि या बच्चों की पसंद का कलर और ऐसा ही बहुत कुछ लेकिन वह कभी नहीं ध्यान देते कि यदि कार का कलर राशि के अनुसार होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि यदि रंगों का निर्धारण ठीक प्रकार से किया गया तो सफलता सरल हो जाती है और लाभ का प्रतिशत बढ़ जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किस कलर की कार खरीदना चाहिए:- 

पृथ्वी पर रंग सभी को प्रभावित करते हैं

रंगो का ज्‍योतिष में बहुत महत्‍व है, हर ग्रह का अपना एक अलग रंग है जो पृथ्वी के सभी जीव जंतुओं और वनस्पति पर प्रभाव डालता है रंगों के सही प्रयोग से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है। रंग चिकित्सा भी इसी पर आधारित है। सूर्य-लाल (पारदर्शी), चंद्रमा-सफेद (अपारदर्शी), मंगल-लाल (अपारदर्शी), बुध-हरा, बृहस्पति- पीला, शुक्र-सफेद (पारदर्शी), शनि-नीला होता है।

मेष राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

मेष राशि के जातकों को लाल या मैरून रंग की कार खरीदनी चाहिए। इस राशि वालों को ब्लैक और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृषभ राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

इस राशि के लोगों के लिए सफेद या क्रीम कलर की गाड़ी खरीदना शुभ साबित होता है। वहीं पीले और पिंक रंग की कार खरीदना अशुभ होता है।

मिथुन राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

मिथुन राशियों के लिए गाड़ी का हरा, लाल और स्लेटी रंग शुभ माना गया है।

कर्क राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

कर्क राशियों के लिए लाल, सफेद और पीला रंग की कार खरीदना फायदेमंद साबित होता है।

सिंह राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

सिंह राशि वाले जातक यदि स्लेटी और ग्रे कलर की कार खरीदते हैं, तो यह इनके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

इस राशि वालों के लिए भूरा, नीला और सफेद रंग शुभ माना गया है। कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

तुला राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। तुला राशियों को काले और नीले रंग की कार खरीदना उत्तम साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। आपके लिए सफेद और लाल रंग शुभ माना गया है।

धनु राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

धनु राशि पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के जातकों को वाहन खरीदते समय लाल, पीले या केसरिया रंग का चुनाव करना चाहिए।

मकर राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

मकर राशि वालों के लिए सलेटी, नारंगी, हरा और पीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को वाहन खरीदते समय ग्रीन, येलो या सिल्वर रंग का चुनाव करना चाहिए।

मीन राशि वाले किस कलर की कार खरीदें

मीन राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि वालों को सफेद, केसरिया या भूरा रंग की कार खरीदनी चाहिए।

डिसक्लेमर:- यह लेख ज्योतिष शास्त्र के आधार पर विद्वान ज्योतिषी आचार्य उमाकांत कश्यप के द्वारा जैसा बताया गया, वैसा लिखा गया है। कानून एवं विज्ञान इस मान्यता का समर्थन नहीं करते एवं भोपाल समाचार इसकी सत्यता को प्रमाणित नहीं करता। यह केवल ज्योतिष में विश्वास रखने वाले नागरिकों की जागरूकता के लिए है। कृपया कार खरीदने से पहले अपने प्रतिष्ठित ज्योतिषी से संपर्क करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !