DAVV ADMISSION- रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा

मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने CUET(UG) 2022 के रिज़ल्ट के बाद CUET (UG) द्वारा होने वाले एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। 

गौरतलब है कि DAVV के एडमिशन सेल कोर्डिनेटर, प्रोफेसर कन्हैया आहूजा ने कहा है कि सीयूईटी(यूजी) द्वारा एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 सितंबर 2022(Tentative date) से ओपन की जाएगी एवं इसके बाद कैंडिडेट्स को करीब 10 दिन का समय दिया जायेगा। इसके बाद दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। डीएवीवी में करीब 25 कोर्सेज में CUET (UG) स्कोर कार्ड के आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। यहाँ करीब 2,400 सीट्स पर CUET द्वारा एडमिशन दिया जाएगा। 

डीएवीवी एसी पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है जिसने CUET(UG)प्रोग्राम में पार्टिसिपेट किया। उल्लेखनीय है कि सीयूईटी (यूजी )परीक्षा 2022 का आयोजन NTA द्वारा किया गया था जिसका कि रिज़ल्ट 16 सितंबर 2022 देर रात जारी किया गया, इस रिज़ल्ट के स्कोर के आधार पर ही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा CUET(UG) प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!