MP NEWS- शिवपुरी में मंत्री सिसोदिया ने इस साल भी ध्वजारोहण नहीं किया

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी के प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस साल भी ध्वजारोहण नहीं किया। उन्हें अपने प्रभार वाले जिले शिवपुरी में ध्वजारोहण करना था। सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से कार्यक्रम के समय वह शिवपुरी में ही थे लेकिन कार्यक्रम स्थल पर नहीं आए। उनके स्थान पर कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया।

सन 2021 में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी में ध्वजारोहण करने के लिए रवाना हुए थे लेकिन फिर गुना से वापस लौट गए। कारण क्या था, स्पष्ट नहीं किया गया। इस साल सन 2022 में मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी में ध्वजारोहण करने के लिए पहुंच गए थे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की और समारोह के बारे में भी चर्चा हुई, फिर पता नहीं क्या हुआ, कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। इस बात की पुष्टि हुई है कि उनका स्वास्थ्य खराब नहीं है। 

शिवपुरी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है 

इस घटनाक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कि शिवपुरी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी में कुछ ऐसा हो रहा है पार्टी के लिए हानिकारक हो सकता है। निश्चित रूप से यह सभी का ध्यान खींचने वाली बात है कि प्रभारी मंत्री, जिला मुख्यालय पर आज आने के बावजूद स्वतंत्रता दिवस जैसे समारोह में शामिल नहीं हुए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !