GWALIOR NEWS- पारस जौहरी हत्याकांड का बदला लेने मिष्ठान व्यापारी की हत्या

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश
के ग्वालियर स्टेट हुरावली में मिष्ठान कारोबारी छत्रपाल सिंह बघेल की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने कहा था कि मौत का बदला मौत से लिया जाएगा। व्यापारी छत्रपाल का छोटा भाई पारस जौहरी हत्याकांड में आरोपी है। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर सिरोल निवासी सुनील जाटव, धर्मेन्द्र जौहरी व यदुनाथ सिंह भदौरिया व एक अन्य छत्रपाल सिंह बघेल को घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ देर बाद घर वालों को समाचार मिला कि छत्रपाल, यदुनाथ सिंह भदौरिया के यहां घायल पड़ा हुआ है। जब घरवाले पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था। अंदर छत्रपाल खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सीने और पेट में गोली मारी गई थी। 

पुलिस ने यदुनाथ को हिरासत में ले लिया है लेकिन घरवालों का कहना है कि सुनील और धर्मेंद्र जौहरी ने छत्रपाल की हत्या की है। उन्होंने बदला लेने का ऐलान किया था। लगभग 2 साल पहले रोल के जाटव मोहल्ला में बीए के छात्र की उसके ही घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे हमलावरों ने तलवारों से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में छत्रपाल का भाई कृष्णा आरोपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल जमानत पर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!