MP NEWS- उदयगढ़ BEO उज्जैन में गिरफ्तार, 16 करोड़ का गबन मामला

उज्जैन। उज्जैन से उदयगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आलीराजपुर जिले में हुए सबसे बड़े सरकारी गबन मामले में सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उदयगढ़ के खंड शिक्षा विभाग में कुल 16 करोड़ 45 लाख रुपए का गबन हुआ था 

10 जुलाई 2020 को उदयगढ़ थाना पुलिस ने सरकारी राशि गबन मामले में विभिन्न धाराओं में 15 लोगो पर मामला दर्ज किया था। जिसमें से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह फरार चल रहे थे, जिनको पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सूरज सिंह पर 2 करोड़ सरकारी राशि गबन करने का आरोप है।

सरकारी राशि में गबन का मामला सन 2011 से 2017 के बीच में हुआ था। जिसमें कुल 16 करोड़ 45 लाख रुपए का गबन लेखापाल और खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न मदों से किया था। जिसके बाद लेखापाल और खंड शिक्षा अधिकारियों समेत कुल मिलाकर 15 लोगों को इसमें आरोपी बनाया गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!