JABALPUR NEWS- नगर निगम में हड़ताल, मेडिकल कॉलेज का घेराव करेंगे कर्मचारी

जबलपुर।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के योगेन्द्र दुबे ने बताया है कि आये दिन शासकीय कर्मचारियों पर हमले किए जा रहे हैं। विगत दिनों मेडिकल कॉलेज में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वाहन में शासकीय कार्य करते समय डॉक्टरों के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा प्राण घातक हमला किया गया। विरोध स्वरूप सुबह 10:00 बजे नगर निगम प्रांगण में एकत्रित होकर नगर निगम बन्द कराने के पश्चात कर्मचारी मेडिकल का घेराव करने के लिए प्रस्थान करेंगे।

अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर होने हमलों के विरोध में निगम प्रशासन द्वारा कोई भी कठोर कार्यवाही नहीं की गई इसलिए आज भी अतिक्रमण, जल, प्रकाश एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है। कर्मचारियों पर होने वाले हमलों के कारण कर्मचारी जगत में भारी आक्रोश है।

म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के योगेन्द्र दुबे, राम दुबे, सुरेन्द्र यादव, अटल उपाध्याय, कपिल दुबे, संजय यादव, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, अनिल तिवारी, बसंत पाण्डे, श्याम नारायण तिवारी, विवेक तिवारी, मुकेश रजक, संतोष तिवारी, राकेश समुद्रे, मनीष शुक्ला, मनीष लोहिया, बृजेश मिश्रा, आलोक 'अग्निहोत्री, प्रणव साहू, राकेश पाण्डे, गणेश उपाध्याय, राकेश दुबे, विनय नामदेव, मनोज सेन, नितिन शर्मा, पवन ताम्रकार, सोनल दुबे, देव दत्त शुक्ला, स्वदेश पाण्डे, ने दिनांक 25/7/2022 को सुबह 10.00 बजे नगर निगम पहुँचने की अपील की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!