बचपन के प्यार ने कई साल तक यूज़ किया, फिर ब्रेकअप कर लिया - GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। गिरवाई थाने में एक महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसके लिए कुछ सालों पहले पति को छोड़ दिया था। पता चला है कि बचपन के प्यार के साथ रहने के लिए पति का घर छोड़कर चली गई थी। उसने जब तक मनचाहा यूज़ किया और फिर ब्रेकअप कर लिया। 

महिला की उम्र 40 वर्ष है। रानी उसका असली नाम नहीं है। मूल रूप से नरवर जिला शिवपुरी की रहने वाली है। दो बेटे और एक बेटी की मां है। बचपन में जीतू नाम के एक लड़की के साथ उसका अफेयर हुआ करता था। बाद में शादी हो गई और बच्चे भी हो गए। कुछ सालों पहले जीतू से फिर मुलाकात हुई। बचपन का प्यार फिर से जाग गया। मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और जीतू के प्यार में डूबी रानी अपने पति को छोड़कर जीतू के पास रहने चली आई।

जीतू ने जब तक चाहा रानी का यूज़ किया और फिर किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। प्यार में धोखे का शिकार हुई रानी पुलिस थाने जा पहुंची। पुलिस ने जीतू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गिरवाई रघुवीर मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!