भारत की एक महिला जो खाने में सिर्फ रेत खाती है, आज तक बीमार नहीं हुई- GK in Hindi

कहते हैं भारत चमत्कारों का देश है। यहां ना केवल विज्ञान को चुनौती दी जाती है बल्कि ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो विज्ञान के सिद्धांतों को झुठला देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो 15 साल की उम्र से बालू मिट्टी यानी की रेत खा रही है, और इसके कारण आज तक बीमार नहीं हुई। महिला की उम्र 75 वर्ष है। 

डॉक्टर्स हमें बताते हैं कि यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उनकी तरफ से हर मौसम में डाइट चार्ट जारी होते हैं। यहां तक कि मेडिकल साइंस के हिसाब से भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का डाइट चार्ट भी अलग अलग होता है। डॉक्टर दावा करते हैं कि यदि डाइट चार्ट को फॉलो नहीं किया गया तो जानलेवा बीमारियां हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के कटारी गांव में एक महिला रहती है जिनका नाम है कुसुमवती देवी। इनकी उम्र 75 वर्ष है। जब इनकी उम्र 15 वर्ष थी तब से इन्होंने रेत खाना शुरू कर दिया था। यह हर रोज आधा किलो रेत खा जाती है। इसके अलावा कुछ भी भोजन नहीं करती। डॉक्टर इस बात से हैरान है कि केवल रेत से शरीर के लिए जरूरी सभी पौष्टिक तत्व कैसे प्राप्त होते होंगे। डॉ इस बात से भी हैरान है कि 60 साल से अधिक समय से लगातार रेत खाने के बाद भी आज तक इनकी तबीयत खराब क्यों नहीं हुई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!