MPPSC-2021 कश्मीर के बारे में विवादित प्रश्न को लेकर बवाल

Bhopal Samachar
इंदौर
। madhya Pradesh Public Service Commission द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 पहले ही दिन विवादित हो गई। रविवार 19 जून को आयोजित परीक्षा में कश्मीर को लेकर बड़ा ही विवादित प्रश्न पूछा गया है। इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। 

MPPSC-2021 का विवादित प्रश्न

एमपीपीएससी परीक्षा C-SAT (2nd paper) में 48 नंबर पर पूछा गया है कि 
  • क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को देने का निर्णय कर लेना चाहिए। ऑप्शन में 
  • तर्क नंबर 1- हां, इससे भारत का बहुत सा धन बचेगा। 
  • तर्क नंबर 2- नहीं, ऐसे निर्णय से इसी तरह की और भी मांगे बढ़ जाएंगी। 

इस प्रश्न के तरीके और विकल्प में मौजूद दोनों तर्कों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि इस प्रश्न की आवश्यकता ही क्या थी। भारत की भूमि पर इस तरह का प्रश्न उपस्थित नहीं हो सकता। लोगों का कहना है कि दोनों विकल्प गलत तरीके से दिए गए हैं। किसी भी विकल्प में देश प्रेम और कश्मीर के प्रति अपने संकल्प का प्रदर्शन नहीं होता। 

सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि इस प्रश्न को शामिल करने वाले सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि यह प्रश्न लोगों में कश्मीर के प्रति स्वाभाविक प्रेम और लगाव को कम करता है।

विवादित प्रश्न विलोपित किया गया 

यह मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में आने के बाद विवादित प्रश्न को विलोपित कर दिया गया है और पेपर सेट करने वाले विद्वान को आगे किसी भी जिम्मेदारी देने से मना कर दिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!