MPPEB NEWS- समूह 1-2 भर्ती परीक्षा की तारीख

Bhopal Samachar
भोपाल
। Madhya Pradesh Professional Examination Board द्वारा समूह-1, उप समूह - 1 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 एवं समूह - 2 उप समूह - 1 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 की नवीन तारीख की घोषणा कर दी है।

प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल से जारी सूचना के अनुसार PEB द्वारा समूह-1, उप समूह -1 के अंतर्गत वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रक) पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 एवं समूह - 2 उप समूह - 1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 18 एवं 19 मई 2022 को प्रस्तावित किया गया था। 

अब उक्त परीक्षा तिथि में वृद्धि करते हुए नवीन परीक्षा तिथि 06 एवं 07 अगस्त 2022 निर्धारित की जाती है। परीक्षा के अन्य सभी शर्तें पूर्व अनुसार यथावत रहेगी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 तक व्यापम द्वारा लगभग आधा दर्जन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!