इलाज के नाम पर गड़बड़ी करने वाला डॉक्टर नहीं हैवान है: मुख्यमंत्री- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजना में जो गड़बड़ करता है, वह डॉक्टर हो ही नहीं सकता, हैवान है। मरीज के इलाज के नाम पर गड़बड़ी करने वालों के प्रति Zero Tolerance का रवैया रखेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुष्मान भारत योजना के संबंध में समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मात्र 47 अस्पतालों की जांच में 18 अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पाई गई है। जांच के दौरान पाया गया कि पैसा कमाने के लिए डॉक्टरों ने सामान्य बीमारी के मरीजों को भी ICU में भर्ती कर दिया। जरूरत नहीं थी फिर भी ऐसी दवाइयां दी गई जो महंगी थी और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती थी। 

पूरे मध्यप्रदेश में जांच होनी चाहिए, डॉक्टरों पर FIR होनी चाहिए 

मध्य प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री डॉक्टरों के प्रति सख्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति है। कोई सुनवाई नहीं होती इसलिए लोगों ने शिकायत करना बंद कर दिया है। सक्षम लोग मध्यप्रदेश में इलाज कराना पसंद नहीं करते। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता और प्राइवेट अस्पतालों में भले चंगे लोगों को भर्ती कर लिया जाता है, छुट्टी नहीं मिलती।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!