MP NEWS- कटनी में आपूर्ति निगम का मैनेजर और अकाउंटेंट गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने कटनी में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय सिंह ठाकुर और अकाउंटेंट धीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों बिल पास करने के बदले रिश्वत ले रहे थे। 

लगातार शिकायतें आती रहती है कि नागरिक आपूर्ति निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। ताजा कार्रवाई कटनी में हुई है। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा ने शिकायत करते हुए बताया था कि धान की मिलिंग के लिए मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से टेंडर लिया है। इसमें उन्होंने 40 लाख रुपये की धान की मिलिंग की थी। इसका 20 लाख रुपये का पेमेंट उन्हें मिल गया था। जबकि 20 लाख रुपये का पेमेंट बाकी था। 

भगाया 2000000 रुपए का पेमेंट करने के बदले नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंधक संजय सिंह 3% यानी ₹60000 रिश्वत मांग रहा था। अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा इस मामले में उसके प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने योजना के तहत छापामार कार्यवाही करके नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक संजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा के पास से मिली।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!