BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह समर्थक का होटल तोड़ा, धरना दे रहा दूसरा नेता गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ FIR

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करौंद क्षेत्र में आज हाई प्रोफाइल पॉलिटिकल ड्रामा हुआ। दिग्विजय सिंह समर्थक के होटल का अतिक्रमण तोड़ने पहुंची प्रशासनिक टीम को रोकने के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा धरने पर बैठ गए। पुलिस ने ना केवल उन्हें उठाया बल्कि उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज कर लिया। होटल संचालक के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। 

दिग्विजय सिंह के समर्थक गीताप्रसाद सैनी और संतोष पाल द्वारा करौंद चौराहे पर सैनी रेस्टोरेंट का संचालन किया जाता है। SDM मनोज वर्मा का दावा है कि सनी रेस्टोरेंट का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में है। उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला पहुंच गए और अतिक्रमण की कार्रवाई को रोकने के लिए धरने पर बैठ गए। काफी समझाने पर भी उतर उठने के लिए तैयार नहीं हुए। 

लोगों ने बताया कि जब प्रशासन ने उन्हें समझा रहा था तब मनोज शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह ने बोला है, मैं नहीं उठूंगा (दिग्विजय सिंह ने धरने पर बैठने के लिए बोला है इसलिए मैं नहीं उठाऊंगा)। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कार्रवाई के स्थल से दूर ले गए। 

अतिक्रमण हटाने के बाद SDM मनोज वर्मा ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। काफी मात्रा में गंदगी पाई जाने पर सैनी रेस्टोरेंट के मालिक गीताप्रसाद सैनी और संतोष पाल के विरुद्ध भी भारतीय दंड संहिता की धारा 269 के तहत प्राथमिकी निशातपुरा थाने में दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़ ने गुणवत्ता में संदेह होने के कारण गुलाब जामुन, मीठी चटनी और कढ़ी के नमूने लिए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!