MP GOOD NEWS- मध्य प्रदेश की महिलाएं भारत में सबसे फिट

Bhopal Samachar
भोपाल
। नेशनल हेल्थ सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश की महिला देश में सबसे फिट हैं जबकि जम्मू- कश्मीर की महिलाएं अनफिट हैं। दिल्ली और पंजाब की महिलाएं मोटापे से परेशान हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे- 5 के तहत भारत में मोटापे की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तय मानकों के अनुसार कमर की नाप के लिए विशेष गुलेट टेप का इस्तेमाल किया गया। 

India में पहली बार मोटापे की असल तस्वीर सामने आई

देश में पहली बार मोटापे की असल तस्वीर सामने आई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे- 5 के दौरान इस बार कद- वजन के साथ कमर - कूल्हे का अनुपात यानी (WHR - Waist Hip Ratio) भी मापा गया है और इसमें कई सारे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। नीरज निश्चल, एसोसिएट प्रोफेसर ,मेडिसिन विभाग, एम्स दिल्ली के अनुसार कमर का आकार बढ़ने से कई सारी परेशानियां बढ़ती हैं। शरीर में जब किसी तरीके का Inflammation होता है तो परेशानी बढ़ जाती हैं।

मध्य प्रदेश की 60% महिलाओं का WHR फिट

इस सर्वे के अनुसार सबसे अधिक 88% जम्मू- कश्मीर की महिलाओं में WHR अनुपात बिगड़ा निकला। जबकि यह अनुपात सबसे कम मध्यप्रदेश में 40% है। पुरुषों के मामले में चंडीगढ़ में यह अनुपात गड़बड़ आया है। वहीं 67% पुरुष जोखिम में है। राज्यों के हिसाब से देखें तो सबसे अधिक दुबली महिलाएं बिहार और झारखंड में 26% हैं, गुजरात में 25% जबकि सबसे अधिक 46% और 41% ओवरवेट महिलाएं दिल्ली, तमिलनाडु और पंजाब में है। 

इसके अलावा सर्वे के दौरान मोटापे और दौलत में भी एक दिलचस्प ट्रेंड दिखा है। देश के धनवान वर्ग में महज 10% महिलाएं हैं दुबली हैं जबकि कम दौलत वाले परिवारों में करीब 28% महिलाएं दुबली है। इस सर्वे के अनुसार उम्र के और दुबलेपन का भी संबंध देखने को मिला है। उम्र के साथ फिट महिलाओं की संख्या घटती जाती है यानी उनमे मोटापा बढ़ता जाता है। 

सर्वे के मुताबिक 15 से 19 साल वर्ग में दुबली लड़कियाँ 40% हैं जबकि 40 से 49 आयु वर्ग में सिर्फ 9% महिलाएं ही दुबलेपन की श्रेणी में आती है। गाँवों में दुबली महिलाएं 21%  जबकि शहरों में केवल 13% महिलाएं ही दुबली पाई गई हैं। शहरों में ओवरवेट के मामले  में 33% महिलाएं हैं जबकि गांव में 20% महिलाएँ ही ओवरवेट हैं। 

तोंद या कमर का आकार बढ़ने से इन्सुलिन रेजिस्टेंस होता है। इसमें नुकसानदायक हार्मोन इकट्ठा होने लगते हैं और लिपिड प्रोफाइल गड़बड़ होने लगता है। गुड कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल में बदलने लगता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है जो सीधा दिल पर असर डालता है।

कमर - कुल्हों का अनुपात क्या है / What is Waist Hips Ratio

कमर के  साइज के अनुपात में , कुल्हों के साइज़  का अनुपात WHR कहलाता है. मान लीजिए आपकी कमर का साइज 30 इंच है और  कुल्हों लों का साइज 40 इंच है तो  डब्ल्यूएचआर 0.75 होगा.( 30 / 40 = 0.75) 

कमर - कुल्हों के  अनुपात के कारण जोखिम उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता मिला है.15 से 19 साल की 46  प्रतिशत युवतियां जोखिम में हैं जबकि 40 से 49 आयु वर्ग में यह 65% तक पहुंच गया है. गांव के मुकाबले शहरों में यह जोखिम अधिक पाया गया है. गांव में 55% तो शहरों में 60% लोग गलत अनुपात के कारण  कई रोगों के शिकार हो रहे हैं. कमर- कुल्हों  की  माप के हिसाब से 57% महिलाएं और 48% पुरुष 5 तरीके की मेटाबॉलिक बीमारियों के जोखिम के शिकार हैं .उन्हें ब्लड प्रेशर, हाई शुगर लेवल ,कमर के चारों ओर अतिरिक्त चर्बी ,अच्छे कोलेस्ट्रॉल की कमी का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!