MPPSC exam postponed- राज्य सेवा परीक्षा स्थगित

Updesh Awasthee
इंदौर
। MADHYA PRADESH PUBLIC SERVICE COMMISSION द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा दिनांक 24 अप्रैल 2022 को आयोजित की जानी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित 2019 का रिजल्ट हाई कोर्ट द्वारा निरस्त कर दिया गया था। यह समाचार आज तक, ज़ी न्यूज़ और न्यूज़18 से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। आयोग की तरफ से आधिकारिक पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं।

MPPSC 2021 EXAM NEW DATE- राज्य सेवा परीक्षा की नई तारीख

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें राज्य सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 24 अप्रैल 2022 के स्थान पर 22 मई 2022 को घोषित किया गया है। एमपीपीएससी की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड दिनांक 17 मई 2022 से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस परीक्षा के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के 283 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भर्ती किए जाने की घोषणा की गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!