मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा - MP karmchari news

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा गठित राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हुआ या नहीं, इसका हिसाब किताब चुनाव के समय होगा फिलहाल समिति के अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। 

मध्य प्रदेश के 1000000 कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद शर्मा एवं मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। 

उल्लेखनीय है कि रमेश चंद शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी बताए जाते हैं और मध्यप्रदेश में पिछले लंबे समय से कर्मचारियों के बीच जबरदस्त असंतोष के बावजूद किसी भी बड़े आंदोलन की प्लानिंग को विफल करने में कामयाब रहे हैं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!