MP BJP NEWS- जेपी नड्डा ने शिवराज, विष्णुदत्त और हितानंद को दिल्ली बुलाया

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली में मध्यप्रदेश के लिए मीटिंग बुलाई है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तत्काल बुला लिया था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है। बताया गया है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली में होने वाली मध्य प्रदेश से संबंधित बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 

मध्य प्रदेश को लेकर दिल्ली में इतनी चिंता क्यों है 

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के लोकप्रिय नेता है एवं अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा का चेहरा होंगे। उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। सवाल यह है कि जब सारी स्थिति स्पष्ट हो गई है तो फिर मध्य प्रदेश को लेकर दिल्ली में इतनी चिंता क्यों है। बताया जा रहा है कि 2018 के चुनाव परिणामों से दिल्ली परेशान है। क्योंकि इस बार मध्य प्रदेश की जनता सरकार का खुला विरोध नहीं कर रही है इसलिए डर और ज्यादा बढ़ जाता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!