Vivek Agnihotri biography- द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री की कहानी

Bhopal Samachar
कुछ दिनों पहले तक विवेक अग्निहोत्री को आम नागरिक नहीं जानते थे। कुछ लोगों उन्हें फेमस टीवी कलाकार पल्लवी जोशी के पति के रूप में जानते थे परंतु आज विवेक अग्निहोत्री किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन हम आपको सुनाते हैं विवेक अग्निहोत्री की कहानी:- 

विवेक अग्निहोत्री कौन है जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स बनाई

सुर्खियों में आई विवेक अग्निहोत्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की संतान हैं। जवाहर कॉलोनी में उनका जन्म हुआ। ग्वालियर की मिट्टी में खेले-कूदे और पले-बड़े। IMA के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं डॉ मुकुल तिवारी ने लोकप्रिय पत्रकार अजय उपाध्याय को बताया कि उनके और विवेक के पिता गहरे दोस्त थे। दोनों परिवारों में आना जाना था। जवाहर कालोनी में डा शिंगवेकर के घर के पास मैदान (जो अब पार्क बन गया है) में विवेक और उनकी बहन मुनिया हम सब बच्चों के साथ खेला करते थे। 

विवेक अग्निहोत्री के पिता कौन हैं क्या करते थे 

डॉ मुकुल तिवारी बताते हैं कि विवेक के पिता डा प्रभूराम अग्निहोत्री, महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में प्रोफेसर एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष थे। 1971 में डा प्रभूराम अग्निहोत्री डायरेक्टर आफ हिन्दी ग्रंथ अकादमी बनकर भोपाल पहुंच गए। इसके बाद उन्हें भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बनाया गया। 1974 में मेरा पूरा परिवार विवेक के परिवार से मिलने के लिए भोपाल 74 बंगले स्थित घर पर गया था तब विवेक से मुलाकात हुई थी। विवेक के पिता ने अरेरा कालोनी में सेवानिवृत होने के बाद घर बना लिया था। विवेक के पिता उत्तर प्रदेश के धनोरा गांव के रहने वाले कानकुब्ज ब्राम्हण थे। उन्होंने ग्वालियर में रहकर पढ़ाई की और यहीं पर उन्हें एमएलबी कालेज में नौकरी मिल गई थी। 

विवेक अग्निहोत्री के करियर की कहानी 

डॉ मुकुल तिवारी बताते हैं कि सन 1980 में जब मैं भोपाल गया तो पता चला कि विवेक मुंबई में रहता है और एड फिल्म बनाने का काम करने लगा है। उसने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन एंड एडवरटाइजमेंट का कोर्स किया है, उस वक्त घर पर विवेक की बहन मुनिया व पिता प्रभूराम जी मिले थे। 1990 में पता चला कि विवेक का विवाह टीवी कलाकार पल्लवी जोशी से हो गया है।  भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!