इवेंट्स में जेब काटती TV एक्ट्रेस गिरफ्तार, भीड़ में पर्स चुराती थी- BOLLYWOOD NEWS

0
नई दिल्ली।
फेमस टीवी एक्ट्रेस एवं बंगाली फिल्मों की प्रसिद्ध कलाकार रूपा दत्ता को कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में आए हुए मेहमानों की जेब काट रही थी। उसने भीड़ का फायदा उठाकर पर्स चुराए। 

अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले के बाहर पुलिस ने एक्ट्रेस रूपा दत्ता को पकड़ा

घटना दिनांक 12 मार्च 2022 की बताई गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक महिला को डस्टबिन में कुछ फेंकते हुए पकड़ा। देखा तो डस्टबिन में कुछ बैग और पर्स पड़े हुए थे। महिला को हिरासत में ले लिया गया। जांच में पाया गया कि उसके बैग के अंदर और भी कई सारे छोटे बैग और पर्स रखे हुए हैं। कुल ₹75000 मिले। 

पुलिस का दावा- एक्ट्रेस रूपा दत्ता पॉकेटमार है

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह महिला जो अपना नाम रूपा दत्ता बता रही है, पुस्तक मेले में आए हुए लोगों की जेब काट रही थी। भीड़ का फायदा उठाकर उनके पर्स चुरा रही थी। पुलिस का दावा है कि महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!