JABALPUR NEWS- डॉ तृप्ति और अशोक के घर EOW की कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला

जबलपुर
। MP EOW ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की चर्चित प्रोफेसर डॉ तृप्ति गुप्ता और उनके पति अशोक साहू के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर दंपति की कुल संपत्ति का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था लेकिन EOW की टीम का अनाधिकृत बयान है कि उनके पास पुख्ता जानकारी है।

EOW के एक अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अशोक साहू और तृप्ति गुप्ता के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी। हमारी टीम ने अपने स्तर पर छानबीन की और पता चला कि शिकायतों में सच्चाई है। इसी के चलते 16 मार्च 2022 को सुबह 6:00 बजे मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमान के आधार पर बताया गया है कि डॉक्टर दंपति की कुल आय से 72% अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले हैं। 

जबलपुर शहर की पॉश कॉलोनी में 3 प्लॉट, एक आलीशान बंगला, भारतीय जीवन बीमा निगम में बड़ा निवेश और लग्जरी वाहन की खरीदी के दस्तावेज मिले हैं। EOW की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रोफेसर दंपत्ति की कुल वैध प्राप्त आय 3 करोड़ 15 लाख 13 हज़ार 308 रुपये पाई गई जबकि इनके द्वारा इस अवधि में कुल 5 करोड़ 44 लाख 22 हज़ार 521 रुपए की संपत्ति अर्जित और व्यय की गई है। 

प्रोफेसर दंपत्ति के पास शहर के पॉश इलाकों में 3 भूखंड मिले हैं। जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। इनमें सीओडी कॉलोनी में एक और धनवंतरी नगर में दो प्लॉट मिले हैं। वहीं इन भूखंडों (प्लॉट) पर भवन निर्माण भी पाया गया है। जिसका कुल व्यय 2 करोड़ 34 लाख 53 हज़ार 208 रुपये का पाया गया है। 

डॉ तृप्ति गौतम और अशोक साहू के खिलाफ FIR दर्ज

LIC में भी लाखों रुपए का निवेश और लाखों रुपए का वाहन क्रय करने के सबूत भी मिले हैं। EOW ने फिलहाल प्रोफेसर दंपत्ति अशोक साहू और तृप्ति गुप्ता के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!