GWALIOR NEWS- जिला कोषालय द्वारा सभी शासकीय विभागों को आवश्यक सूचना

Updesh Awasthee
ग्वालियर।
कोष एवं लेखा विभाग के निर्देशानुसार 25 मार्च के पश्चात वेतन, वेतन एरियर, चिकित्सा प्रतिभूति, विद्युत देयक एवं पेंशन के अतिरिक्त कोई देयक स्वीकार नहीं किए जायेंगे। 

जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी, निर्माण विभाग के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि 25 मार्च तक अपने विभाग में उपलब्ध आवंटन के अधीन देयक कोषालय में प्रस्तुत करें। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जिला कोषालय ग्वालियर श्री रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया है कि 25 मार्च के पश्चात केवल वेतन, वेतन एरियर, चिकित्सा प्रतिभूति, विद्युत देयक एवं पेंशन के ही देयक लिए जायेंगे। 

यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि सरकारी बैंकों के कर्मचारी संगठनों द्वारा 28 एवं 29 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया गया है। यानी इन दिनों में बैंक की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। एसबीआई ने बयान जारी किया है कि वह महत्वपूर्ण कार्य करने का प्रयास करेंगे परंतु हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!