Employees DA news- 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ाया, पढ़िए किसे कितना फायदा हुआ

भोपाल।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिये बड़ी खुशखबरी मिली है। आज सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। इसके साथ ही जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। 

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को का फायदा होगा। अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।

अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।

3% महंगाई भत्ता के बाद सैलरी में कितना पैसा बढ़ेगा

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 34% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3,740 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,740 रुपए हुई। पहले 31% DA के लिहाज से आपको 14,410 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 31% इजाफा कर 34% करने से हर महीने 330 रुपए का फायदा हुआ। 

महंगाई भत्ता का फार्मूला क्या है

आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं:- 
बेसिक सैलेरी: ₹10000 
ग्रेड पे सैलेरी: ₹1000 
दोनों का कुल योग: 11,000 रुपए 
महंगाई भत्ता: 34% 
₹11000 का 34%= ₹3740 
सैलरी ₹11000+ महंगाई भत्ता ₹3740= 14740 रुपए 
प्राप्त टोटल में से पिछली सैलरी को घटा देंगे तो मासिक वृद्धि मिल जाएगी।
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!