13000 शिक्षक और 6000 पुलिस भर्ती तत्काल निकाल रहे हैं: मुख्यमंत्री - MP Rojgar Samachar

भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि पुलिस की 6 हजार भर्ती निकाल रहे हैं, जिसमें नई व्यवस्था के अंतर्गत आधे अंक लिखित परीक्षा और आधे अंक भाग-दौड़ के रखे जाएंगे। 13 हजार शिक्षकों की भर्ती हम तत्काल निकाल रहे हैं। उसके बाद 10 हजार और निकालेंगे। बैकलॉग के पद भी भरे जाएंगे। 

MP GOVERNMENT POLICE BHARTI, VACANCY, JOBS 2022

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती परीक्षा चयन प्रक्रिया को बदला जा रहा है। अब केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता के आधार पर भी भर्ती होगी। यानी कि सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे पहले लिखित परीक्षा पास करने वालों को ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया जाता था। 

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की घोषणा- MP TET SSB NEWS

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने बताया था कि जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट में प्रावधान कर दिए गए हैं। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की घोषणा कर दी है। यानी कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इसी सप्ताह विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !