MP NEWS- राज्यपाल ने विधानसभा बजट सत्र की अधिसूचना जारी की

भोपाल
। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने नवीन विधानसभा क्षेत्र की अधिसूचना जारी करवा दी है। विधानसभा का नवीन सत्र दिनांक 7 मार्च 2022 से प्रारंभ होगा और 25 मार्च 2022 तक चलेगा। इस सत्र में मध्य प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना के संदर्भ में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई है। मध्य प्रदेश में इस साल का बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि सन 2022 में ना केवल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है बल्कि नगरिया निकाय चुनाव भी हैं। यह दोनों चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए बहुत जरूरी है। नवीन वित्तीय वर्ष के बजट में सरकार को पूरे मध्यप्रदेश की असंतुष्ट जनता को संतुष्ट करने का प्रावधान करना होगा। 

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इस साल बजट बनाने से पहले आम नागरिकों से उसके लिए मशवरा मांगा था। सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस साल का बजट जनता की डिमांड के अनुसार बनाया जा रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश का सरकारी खजाना खाली है। 2 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन है। विकास कार्यों के लिए खर्चा जरूरी है और आम नागरिक पेट्रोल डीजल पर मनमाने टैक्स से नाराजगी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !