MPPSC SYLLABUS 2021- एमपी लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2021 (MP Public Service Commission State Service Preliminary Examination- 2021) के परीक्षा फॉर्म दिनाँक 10 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 तक भरे जाना है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 24 अप्रैल 2022 को प्रस्तावित है। 

राज्यसेवा परीक्षा के तीन क्रमिक चरण होंगे जिसमें 

1) पहला चरण राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा(वस्तुनिष्ठ प्रश्न ओएमआर शीट आधारित होंगे) 
2) राज्यसेवा मुख्य परीक्षा (लिखित वर्णनात्मक) 
3) साक्षात्कार (Interview) 
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पहला चरण केवल छानबीन परीक्षण या एलिजिबिलिटी टेस्ट के रूप में ली जाती है। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाता है। अंतिम चयन सूची केवल मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्मित की जाती है। 

आज हम राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सिलेबस के बारे में जानकारी देंगे। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार / बहुविकल्पीय प्रश्न के दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 2 घंटे और 200 अंक निर्धारित हैं। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन विषय के 200 अंक और 2 घंटे तथा द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण के लिए भी 2 घंटे और 200 अंक निर्धारित हैं। 

मध्य प्रदेश राज्यसेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का पाठ्यक्रम 

प्रथम प्रश्न पत्र -सामान्य अध्ययन
सामान्य अध्ययन सामान्य अध्ययन में कुल 10 टॉपिक निर्धारित हैं। जिनमें सबसे पहले 
1.मध्य प्रदेश का इतिहास ,संस्कृति एवं साहित्य
मध्य प्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख राजवंश, स्वतंत्रता आंदोलन में मध्यप्रदेश का योगदान, मध्यप्रदेश की प्रमुख कला एवं स्थापत्य कला, मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजातियां एवं बोलियां, प्रदेश के प्रमुख त्योहार, लोक संगीत, लोक कलाएं एवं लोक साहित्य,मध्य प्रदेश के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी कृतियां, मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल, मध्य प्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व पर आधारित प्रश्न होंगे। 

2. भारत का इतिहास
प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं ,घटनाएं एवं उनकी प्रशासनिक सामाजिक तथा आर्थिक व्यवस्थाएं, 19वी एवं बीसवीं शताब्दी में सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन स्वतंत्रता के पश्चात भारत का एकीकरण एवं पुनर्गठन पर आधारित प्रश्न होंगे। 

3. मध्य प्रदेश का भूगोल 
मध्यप्रदेश के वन वन ,वनोपज ,वन्यजीव,नदियां, पर्वत एवं पर्वत श्रृंखलाएं ,मध्य प्रदेश की जलवायु ,मध्यप्रदेश के प्राकृतिक एवं खनिज संसाधन, मध्य प्रदेश में परिवहन, मध्य प्रदेश की प्रमुख सिंचाई एवं एवं एवं की प्रमुख सिंचाई एवं एवं एवं विद्युत परियोजनाएं, मध्यप्रदेश में कृषि ,पशुपालन एवं कृषि आधारित उद्योग।

4. भारत एवं विश्व का भूगोल 
भौतिक भूगोल- भौतिक विशेषताएं और प्राकृतिक प्रदेश, प्राकृतिक संसाधन- वन ,खनिज संपदा ,जल, कृषि, वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण/ सफारी। 
सामाजिक भूगोल- जनसंख्या संबंधी / जनांकिकी (जनसंख्या वृद्धि, आयु, लिंगानुपात, साक्षरता एवं आर्थिक गतिविधियां) 
आर्थिक भूगोल -प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधन (उद्योग, यातायात के साधन) 
विश्व के महाद्वीप/ देश /महासागर/ नदियां/ पर्वत
 विश्व के प्राकृतिक संसाधन
 परंपरागत एवं गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत

5.राज्य की संवैधानिक व्यवस्था, राज्य की अर्थव्यवस्था
मध्य प्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था( राज्यपाल, मंत्रिमंडल, विधानसभा, उच्च न्यायालय) 
मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज एवं नगरीय प्रशासन व्यवस्था।
राज्य की अर्थव्यवस्था -मध्य प्रदेश की  जनांनिकी एवं जनगणना ,मध्यप्रदेश का आर्थिक विकास, मध्य प्रदेश के प्रमुख उद्योग ,मध्य प्रदेश की जातियां, अनुसूचित जातियाँ एवं जनजातियों तथा राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं। 

6. भारत का संविधान ,शासन प्रणाली एवं अर्थव्यवस्था
भारत शासन अधिनियम 1919 एवं 1935,
संविधान सभा
संघीय कार्यपालिका ,राष्ट्रपति एवं संसद
नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
संवैधानिक संशोधन
सर्वोच्च न्यायालय एवं न्यायिक व्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और विदेशी व्यापार ,आयात एवं निर्यात 
वित्तीय संस्थाएं -रिजर्व बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, SEBI/NSE/गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान

7. विज्ञान एवं पर्यावरण 
विज्ञान के मौलिक सिद्धांत ,भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान एवं उनकी उपलब्धियां, उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं जैव विविधता, पारिस्थितिकीय तंत्र, पोषण, आहार एवं पोषक तत्व, मानव शरीर संरचना, कृषि उत्पाद तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य नीति एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रदूषण, प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन

8. अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं स्थान महत्वपूर्ण घटनाएं, भारत एवं मध्य प्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएं एवं खेल प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार

9. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
इलेक्ट्रोनिकी,सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सिक्योरिटी, ई- गवर्नेंस, इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्किंग साइट्स,ई-कॉमर्स

10. राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक/ सांविधिक संस्थाएं
भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग,मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग,नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, नीति आयोग, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग,बाल संरक्षण आयोग,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, सूचना आयोग,सतर्कता आयोग, राष्ट्रीय हरित अधिकरण, खाद्य संरक्षण आयोग इत्यादि। 

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा  द्वितीय प्रश्न पत्र- सामान्य अभिरुचि परीक्षण
1.बोधगम्यता
2.संचार कौशल सहित अंतर -वैयक्तिक कौशल
3.तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता 
4.निर्णय लेना एवं समस्या समाधान 
5.सामान्य मानसिक योग्यता
6.आधारभूत संख्ययन एवं उनके संबंध विस्तार   क्रम आदि दसवीं कक्षा का स्तर )आंकड़ों का निर्वचन(चार्ट, ग्राफ तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि दसवीं कक्षा का स्तर)
7.हिंदी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर) 

 नोट -दसवीं कक्षा के स्तर के  हिंदी भाषा के बोधगम्यता कौशल से संबंधित प्रश्नों का परीक्षण प्रश्न पत्र में केवल हिंदी भाषा के उद्धरणों के माध्यम से अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराए बिना किया जाएगा। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!