सीएम शिवराज सिंह बने योग गुरु, अनुलोम विलोम और प्राणायाम सिखाया - MP NEWS

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समाज के हर वर्ग के बीच में जाकर ना केवल मुलाकात करते हैं बल्कि उन में घुल मिल भी जाते हैं। 2 दिनों पहले तक ओला पीड़ित किसानों के बीच किसान बन गए थे। आज कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों को योग गुरु बनकर अनुलोम-विलोम और प्राणायाम सिखाते हुए नजर आए। 

मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों को संबोधित किया 

कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के हालचाल जानने के लिए तो भारत के सभी नेता फोन कॉल लगाते हैं परंतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ना केवल मरीजों को मोटिवेट किया बल्कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए योगासन (अनुलोम-विलोम एवं प्राणायाम भी सिखाया)। 

सनद रहे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कोरोनावायरस संक्रमित मरीज रह चुके हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए वह एक किसान है और विदिशा में उनका शानदार फार्म हाउस है जिसमें हर मौसम में लाभ की खेती करके दिखाते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!