MP CORONA NEWS- दतिया कलेक्टर सपरिवार कोरोना पॉजिटिव, 16 परिवारों के 66 सदस्य पॉजिटिव

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। यह कोरोनावायरस का कौन सा वेरिएंट है अभी तक पता नहीं चल पाया है परंतु जो भी है एक साथ पूरे परिवार को संक्रमित कर रहा है। दतिया में कलेक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। 

सोमवार को आई रिपोर्ट में दतिया कलेक्टर संजय कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। उनकी बेटी दिल्ली से लौट कर आई थी। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरे परिवार के सैंपल कलेक्ट किए गए। कलेक्टर के परिवार में 4 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। तीसरी लहर में कोरोनावायरस का नया ट्रेंड दिखाई दे रहा है। इस बार का वायरस पूरे परिवार को शिकार बना रहा है। 

मध्य प्रदेश के 16 परिवारों के 66 सदस्य पॉजिटिव 

मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के 16 परिवारों में 66 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर के 9 परिवारों में 39 लोग और भोपाल के 7 परिवार 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजधानी भोपाल में एक परिवार में सभी 11 सदस्य कोरोनावायरस से पीड़ित मिले। इनमें 4 महीने का बालक भी शामिल है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!