वन और जंगल में क्या अंतर है, इंग्लिश में तो दोनों को फॉरेस्ट कहते हैं- GK in Hindi

Bhopal Samachar
0
डिक्शनरी में FOREST को हिंदी में 'जंगल" और पर्यायवाची शब्द 'वन' बताया गया है। सवाल यह है कि जब दोनों शब्द हिंदी भाषा के हैं तो फिर 2 शब्दों का उपयोग क्यों किया गया है। आइए पता लगाते हैं कि वन और जंगल में क्या अंतर है। 

यदि आप गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग करते हैं तो इंग्लिश टू हिंदी में FOREST का हिंदी 'जंगल' प्रदर्शित होगा और पर्यायवाची शब्द के रूप में 'वन' दिखाई देगा परंतु यदि गूगल ट्रांसलेटर को हिंदी टू इंग्लिश कर दिया जाए तब बात बदल जाती है। जंगल का इंग्लिश jungle प्रदर्शित किया जाता है जबकि वन का इंग्लिश Forest बताया जाता है। कुल मिलाकर एक बात स्पष्ट है कि जंगल और वन एक ही चीज नहीं है। दो अलग-अलग बातें हैं जो एक जैसी नजर आतीं हैं।

जंगल किसे कहते हैं 

अब अपनी व्याकरण की बात करें तो जंगल को जङ्गल कहां जाएगा। अतः जङ्गल को समझने के लिए गल को समझना होगा। इस धातु के दो अर्थ है, आहार करना (खाना) तथा स्त्रावित होना, रिसना, अथवा द्रवित होना। यानी कि एक ऐसा स्थान जो मनुष्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। इस स्थान पर घने वृक्ष हो सकते हैं। बीहड़ हो सकते हैं या फिर रेगिस्तान भी हो सकता है। कच्छ के रण को भी हिंदी साहित्य में जङ्गल बताया गया है।

वन किसे कहते हैं

वन (वन्-अच्) ऐसा स्थान है जो आश्रय देता हो, इसके अतिरिक्त वन् का सम्बन्ध पानी से भी है। वन कि तात्पर्य को समझने के लिए हिंदी व्याकरण में वन् धातु को समझने की आवश्यकता है। यह एक ऐसा स्थान है जिसे व्यवस्थित किया गया है। पेड़ यहां भी हैं परंतु वनस्पति है। उन्हें योजनाबद्ध तरीके से रोपित किया गया है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो मनुष्यों के उपचार और कल्याण के लिए सर्वोत्तम उपयोगिता रखता है। यहां पर रहने वाले लोगों को वनवासी कहते हैं।

वन और जंगल में अंतर- सरल शब्दों में समझिए 

जंगल एक ऐसा स्थान है जहां प्राकृतिक रूप से कुछ ऐसी संरचना (पेड़ पौधे, झाड़, हिंसक जानवर, पहाड़, जल संरचनाएं, रेगिस्तान, दलदल, बीहड़ इत्यादि) है, जो मनुष्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। जबकि वन एक ऐसा स्थान है जहां पर मनुष्य के लिए उपयोगी वृक्षों (फल एवं जड़ी बूटी और ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले वृक्ष) को योजनाबद्ध तरीके से रोपित किया गया है। यह व्यवस्थित है और इसके पोषण के लिए जल संरचनाएं बनाई गई हैं। देखभाल के लिए वनवासी नियुक्त किए गए हैं। 

सरकारी दस्तावेजों में भी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को हिंदी में वन विभाग कहते हैं। जंगल विभाग नहीं कहते। कुल मिलाकर, जंगल एक भीड़ है जिसमें साधु और डाकू कुछ भी हो सकते हैं और वन सिपाहियों की परेड है जो अनुशासन और सुरक्षा की गारंटी है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!