BHOPAL NEWS- ठेला पलटने वाली महिला प्रोफेसर को पुलिस की NOC

0
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला प्रोफेसर द्वारा फल विक्रेता का फलों से भरा हुआ ठेला पलट दिया गया। वीडियो सारे देश में वायरल हुआ और निंदा की गई। पहले कलेक्टर और बाद में पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की बात की लेकिन थाना पुलिस ने आरोपी महिला प्रोफेसर के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की। उल्टा ठेले वाले से राजीनामा लिखवा लिया। 

इस घटना की एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुए थे। तीसरे वीडियो में महिला प्रोफेसर ठेला पलटते हुए दिखाई दे रही थी। इसी वीडियो में महिला ऑफिसर की CAR का नंबर भी दिखाई दे गया था। खुलासा हो गया था कि घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के भवानी धाम इलाके की है। महिला प्रोफेसर का पता भी चल गया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित ठेलेवाला अपने बड़े भाई के साथ स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने गया था। 

आरोप है कि यहां पर पुलिस अधिकारियों द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया गया। उसके साथ मौजूद भाई ने धमकी देती पुलिस का वीडियो बना लिया था। पुलिस द्वारा वह वीडियो डिलीट करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि ठेले वाले से राजीनामा पर हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। जबकि यह मामला केवल अभद्रता का नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रोजगार को खत्म करने का है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!