INDORE NEWS- सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द, कलेक्ट्रेट में लॉकडाउन की तैयारी

इंदौर।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में कोरोनावायरस की संक्रमण दर 11.28 प्रतिशत हो गई है। यानी प्रत्येक 100 में से 11 सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। स्थिति चिंताजनक हो गई है। सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कलेक्ट्रेट में लॉकडाउन की तैयारी कर ली गई है। राजधानी से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। 

दिनांक 12 जनवरी 2022 युवा दिवस के अवसर पर गृह मंत्री एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अपने दौरे पर थे। उन्होंने स्वीकार किया कि स्थिति चिंताजनक हो गई है। कोरोनावायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। हमने सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री इसकी नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही उचित फैसले लिए जाएंगे। 

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 46 जिलों में 3639 नए पॉजिटिव मिले हैं। तीसरी लहर अब तक 12 की जान ले चुकी है। इंदौर में 1169 आए हैं। भोपाल में 572 तो ग्वालियर में 555 मरीज मिले हैं। जबलपुर में 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 14413 पहुंच गई है। पन्ना को छोड़ प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण फैल गया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !