SATNA एक्सीडेंट- दुकानदार के पूरे परिवार की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

भोपाल
। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बीती रात एक एक्सीडेंट पति पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। बताया गया है कि श्री सत्यम उपाध्याय मोबाइल शॉप के संचालक थे।

मध्यप्रदेश के मैहर जिला सतना के रहने वाले सत्य प्रकाश उपाध्याय उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय उम्र 35 साल, बेटी इशानी उपाध्याय उम्र 10 साल और पुत्र स्नेह उपाध्याय उम्र 8 साल के साथ सतना में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 11:00 बजे मेहर पहुंचने ही वाले थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। ट्रक चालक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गया।

गांव के लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी हिमाली सोनी और एसआई हेमंत शर्मा राघवेंद्र मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक बच्चे को सतरा रेफर कर दिया जबकि शेष तीनों की मृत्यु की पुष्टि कर दी। सतना पहुंचने तक बालक की भी मृत्यु हो गई। 

इलाज मिलता तो बालक जिंदा होता

8 साल के बालक स्नेह को सीधे बिरला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे भर्ती नहीं किया। बाद में उसे वापस जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां भी समय से इलाज शुरू नहीं हो पाया। काफी देर तक कोई विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं आया, जिसके कारण बच्चे को एंबुलेंस में ही रखना पड़ा। लोगों का कहना है कि तत्काल इलाज मिल जाता तो शायद बालक जिंदा होता।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मुख्यमंत्री ने शोक जताया 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा सतना जिले में सतना-मैहर मार्ग पर सड़क हादसे की खबर पीड़ाजनक है। हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ।। ॐ शांति ।।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !