मध्य प्रदेश मौसम- हिमालय की ठंडी हवाएं पूरे एमपी में, पढ़िए दिन में सर्दी कब से शुरु हो जाएगी - MP WEATHER NEWS

भोपाल
। भारत के उत्तर में स्थित बर्फीले हिमालय से होकर आने वाली ठंडी हवाओं की गश्त मध्य प्रदेश के हर गांव शहर तक होने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन के अंदर पूरे मध्यप्रदेश में 24 घंटे ठंडी हवाएं चलेंगी। यानी ठंड फुल टाइम ड्यूटी पर आ जाएगी। 

मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं का प्रवेश दीपावली के पहले ही हो गया था। रात के समय तापमान कम हो जाता था जबकि दिन के समय मौसम सामान्य रहता था। बुधवार को पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चली और इसके कारण दिन में धूप की स्थिति में भी सिरहन महसूस की गई। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक किसी भी प्रकार के वेस्टर्न ड्रेस रोमांस के आने की संभावना नहीं है। हवा में नमी की कमी बनी रहेगी। मौसम शुष्क और नॉर्थ ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आती रहेगी। रात के बाद अब दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलेंगी। कुल मिलाकर ठंडी धूप में बैठने का समय आ गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !