JABALPUR NEWS- कोर्ट में दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने जहर खाया

जबलपुर
। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने जहर खा लिया। युवती का आरोप है कि उसे झूठे प्यार के जाल में फंसा कर वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया गया। अब आरोपी के परिवार वाले उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। लड़की को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दबाव बनाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई थी।

अधारताल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली युवती से कुछ समय पहले सहेली की बर्थडे में आरोपी नसीम से मुलाकात हुई थी। नसीम ने अपना नाम अंकित ठाकुर बताया था। दोनों में दोस्ती हुई। आरोप है कि नसीम ने युवती को झूठे प्यार के जाल में फंसा कर संबंध बनाए और लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया।

लड़की का आरोप है कि पहले से शादीशुदा नसीम ने मौलवी को बुलाकर उसे कलमा पढ़ने के लिए बाध्य किया। 25 दिन पहले आधार ताल पुलिस थाने में लड़की ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

गुरुवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी थी। युवती के मुताबिक आरोपी के घरवाले उस पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। परेशान होकर वह कोर्ट पहुंची और बड़ी संख्या में नींद की गोली खा लीं। युवती के साथ उसकी सहेली भी थी। हालत बिगड़ने पर वह उसे लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंची।

इसकी खबर एसपी को मिली, तो उन्होंने ओमती पुलिस को जांच के निर्देश दिए। महिला एसआई ने विक्टोरिया पहुंच कर युवती का बयान दर्ज किए। पुलिस ने प्रकरण से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मामला जांच में लिया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !