INDORE NEWS- ₹20 के 27 करोड़ सिक्के बनकर तैयार, RBI रवाना, जल्द ही बाजार में आएंगे

इंदौर। भारत के बाजार में जल्दी ही ₹20 का सिक्का प्रचलित होता हुआ दिखाई देगा। भारत सरकार ने कुल 80 करोड़ सिक्के बनवाए हैं। इनमें से 27 करोड़ सिक्कों का निर्माण मध्य प्रदेश के इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर में हुआ है। काम पूरा हो चुका है और डिलीवरी के लिए सिक्के रवाना हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश में ₹20 के सिक्के कहां और किसके द्वारा बनाए गए

पीथमपुर स्थित मित्तल एप्लायंस एंड कंपनी प्लांट से कुल 540 करोड़ रुपए के सिक्के भेजे गए हैं। कंपनी के चेयरमैन दिनेश मित्तल के मुताबिक बीते साल केंद्र सरकार ने 80 करोड़ सिक्के बनाने का टेंडर जारी किया था। इनमें 27 करोड़ सिक्के बनाने का करार पीथमपुर से हुआ था। बाकी का टेंडर फरीदाबाद और हिसार की कंपनियों को मिला था।

क्या कारखाने का मालिक सिक्के बनाकर बाजार में चला सकता है

फैक्टरी में सिक्के कोरे बनते हैं, इसमें कहीं भी कुछ भी लिखा नहीं होता है कि ये 5 के या 20 के हैं। आरबीआई की तरफ से फैक्ट्री को डिजाइन और गाइडलाइन मिलती है उसी के अनुसार कोरे सिक्के बनाकर सप्लाई कर दिए जाते हैं। जब तक आरबीआई की तरफ से इस पर मूल्य और मुद्रा अंकित नहीं हो जाती तब तक यह सिक्का केवल एक धातु का टुकड़ा होता है। यही कारण है कि आरबीआई द्वारा सिखों के डिजाइन में बार-बार बदलाव किया जाता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !