MP PWD के सब-इंजीनियरों को 3600 ग्रेड पे के लिए हाई कोर्ट का नोटिस जारी

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने लोक निर्माण विभाग में कार्यरत उपयंत्रीयों को 3600 ग्रेड पे के लिए नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के यह सभी विभागों में वित्त विभाग के आदेश का पालन किया गया परंतु लोक निर्माण विभाग में नहीं किया गया है।

वित्त विभाग मध्यप्रदेश (राज्य वेतन प्रकोष्ठ) द्वारा आदेश दिनांक 7 जून 2018 द्वारा निर्माण विभाग के उपयंत्री का ग्रेड पे 3200 के स्थान पर 3600 किया गया था किन्तु 03 वर्ष पश्चात भी लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त आदेश का पालन नहीं किया गया एवं उपयंत्री समूह को उक्त लाभ से वंचित रखा गया। जिसके परिणाम स्वरूप विभाग के उपयंत्री द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष रिट याचिका प्रस्तुत की गई थी। 

उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी किया गया है एवं 6 सप्ताह में नोटिस का जवाब देने के लिए आदेशित किया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, ट्राइबल आदि विभागों में कई वर्षों से लाभ दिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक -2 , नया भोपाल संभाग में उक्त लाभ दिया जा रहा है किन्तु अन्य संभागों में उक्त लाभ नहीं दिया जा रहा है।

25 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP SAS TRANSFER LIST 2021- मप्र राप्रसे अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
MANIT BHOPAL की जागृति अवस्थी UPSC ओवरऑल सेकेंड रैंक
MP EMPLOYEE NEWS- कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कब बढ़ेगा, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया
BHOPAL BREAKING NEWS- भरे लोकायुक्त ऑफिस में अधिकारी ने फांसी लगाई
मध्य प्रदेश मानसून- 8 जिलों में मूसलाधार, 21 जिलों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान
MP NEWS- बुजुर्गों और दिव्यांगों के आने-जाने की व्यवस्था सरकार करेगी: मुख्यमंत्री ने कहा
INDORE NEWS- डॉक्टर ने कोरोना मरीज को घर में भर्ती किया, नर्स की जगह बहू की ड्यूटी लगाई, मरीज तो बच गया बहू की मौत : आरोप
GWALIOR HC NEWS- 3 प्रमुख सचिव, 7 कलेक्टर, 2 कमिश्नर समेत 30 अफसरों को हाईकोर्ट का नोटिस जारी
ड्राइविंग लाइसेंस- रिनुअल, डुप्लीकेट और एड्रेस चेंज सब ऑनलाइन होगा
MP NEWS- शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए EXAM SPECIAL TRAIN भोपाल से
EMPLOYEE NEWS- ओल्ड पेंशन स्कीम की पॉलिसी में परिवर्तन, पारिवारिक पेंशन की पात्रता बदल सकती है

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- पितृपक्ष में कौए को भोजन क्यों कराते हैं, संदेशवाहक कबूतर को क्यों नहीं
GK in Hindi- ध्रुव तारा की दिशा क्यों नहीं बदलती, हमेशा उत्तर में ही क्यों दिखता है
GK in Hindi- iPhone के विज्ञापन में हमेशा 9:41 टाइम क्यों दिखाते हैं
GK in Hindi- दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
GK in Hindi- शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, कोई वैज्ञानिक कारण है या बस परंपरा
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!