INDORE NEWS- भीड़ ने पुलिस हिरासत में लड़के को बेरहमी से पीटा, बाद में पता चला...

इंदौर
। उत्तर प्रदेश से 12 साल की एक लड़की को लेकर भागे वयस्क युवक को मध्यप्रदेश के देवास में पकड़ लिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर देवास पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया लेकिन तभी वहां पर भीड़ आ गई और उन्होंने पुलिस हिरासत में मौजूद लड़के को बेरहमी से पीटा। बाद में पता चला कि भीड़ को गलत सूचना मिल गई थी।

पुलिस के अनुसार घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़का कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के बलिया से 12 वर्षीय लड़की के साथ भाग गया था। इसके बाद देवास में पुलिस को उनकी तलाश के लिए सतर्क कर दिया गया था।

पुलिस कर्मियों की एक टीम ने उन्हें देवास शहर से 17 किलोमीटर दूर भौंरासा टोल बूथ पर एक बस में बैठा देखा। सोनकच्छ क्षेत्र के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रशांत सिंह भदौरिया ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बस रोक कर दोनों को उतारा और अपने साथ ले जाने लगी तो एक दर्जन से अधिक लोग पहुंच गए। ये बसों व कारों में उस बस का पीछा कर रहे थे, जिसमें लड़का व लड़की सवार थे। 

वायरल वीडियो में कई लोग लड़के को थप्पड़ और घूंसे मारते हुए दिखाई दिए, जबकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारपीट करने वालों ने सोचा था कि लड़का दूसरे संप्रदाय था और एक हिंदू लड़की के साथ भाग गया था। दोनों वास्तव में हिंदू हैं। 

लड़के व लड़की को यूपी पुलिस को सौंपा

एसडीओपी भदौरिया ने बताया कि उक्त घटना के बाद लड़के और लड़की को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बाद में यूपी पुलिस को सौंप दिया गया। देवास पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचाने गए चार लोगों और 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!