Janmashtami Special- राशि के अनुसार भोग लगाएं, तिजोरी भरी रहेगी

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष में रोहिणी नक्षत्र और वृषभ लग्न में 16 कलाओं के स्वामी, पूर्ण पुरुष वासुदेव श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। पिछले 5247 वर्षों से नियमित रूप से सारी दुनिया में जन्माष्टमी के नाम से श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सुदामा से लेकर नगर सेठ तक सभी अपनी क्षमता के अनुसार भोग लगाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि यदि आप राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का भोग अर्पित करेंगे तो मान्यता है कि आप के भंडार भरे रहेंगे। 

मेष राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

मेष राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए और साथ में लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए।

वृषभ राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

वृषभ राशि के लोगों को माखन का भोग जरूर लगाना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान कृष्ण दुखों से मुक्ति दिलाते हैं।

मिथुन राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

मिथुन राशि के जातकों को कान्हा को दही का भोग लगाना चाहिए। पूजा के दौरान कान्हा को चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए।

कर्क राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

कर्क राशि वालों को कृष्ण भगवान को दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए। साथ ही कृष्ण भगवान का सफेद वस्त्रों के साथ श्रृंगार करना चाहिए।

सिंह राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

इस राशि के जातक माखन और मिश्री का भोग मिलाकर लगाएं तो शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही गुलाबी वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए।

कन्या राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

कन्या राशि वाले जातकों को मावे का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा बाल गोपाल का हरे रंग से श्रृंगार करना शुभ फल देता है।

तुला राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

तुला राशि के जातकों को घी का भोग लगाना चाहिए और पूजा के दौरान गुलाबी रंग के वस्त्र से सिंगार करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

इन लोगों को भगवान कृष्ण को माखन और दही जरूर चढ़ाना चाहिए। लाल रंग के वस्त्र पहनाना चाहिए।

धनु राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

धनु राशि के जातकों को पीले रंग की मिठाई चढ़ाना चाहिए और पीले रंग का वस्त्र पहनाना चाहिए।

मकर राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

मकर राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग चढ़ाना चाहिए और नीले रंग के वस्त्र पहनाना चाहिए।

कुंभ राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि के जातकों को बालूशाही को भोग माधव को लगाना चाहिए और नीले रंग के वस्त्रों से सिंगार करना चाहिए। 

मीन राशि के लोग जन्माष्टमी पर किस चीज का भोग लगाएं

मीन राशि के लोगों को पूजा के दौरान केसर और बर्फी का भोग लगाना उचित होता है। भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाना चाहिए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !