मध्य प्रदेश सहायक जेल अधीक्षक भर्ती हेतु मापदंड निर्धारित - MP JAIL POLICE JOB UPDATE

भोपाल
। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली सहायक जेल अधीक्षक पद पर भर्ती परीक्षा के लिए मापदंड निर्धारित कर दिए गए हैं। इस बार सहायक जेल अधीक्षक की भर्ती परीक्षा काफी कुछ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जैसी होगी। उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसके लिए जेल सेवा भर्ती नियम 1974 में संशोधन किया गया है।

मध्य प्रदेश सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा में पहले क्या होता था

अभी तक सहायक जेल अधीक्षक की भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) के माध्यम से होती थी। चयन में यह पद अंतिम क्रम में होता था, इसलिए अभ्यर्थी इस पद के लिए अधिक रुचि नहीं दिखाते थे। 

मध्य प्रदेश सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा में नए नियम व शर्तें क्या है

अब यह परीक्षा अलग से आयोजित की जाएगी। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के नए मापदंड लागू किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में अपनी दक्षता साबित करनी होगी। दौड़ में चयन होने के लिए सिर्फ एक मौका मिलेगा।

सहायक जेल अधीक्षक भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता

पुस्र्ष उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ दो मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थी को इसके लिए तीन मिनट 40 सेकंड और भूतपूर्व सैनिक को तीन मिनट 15 सेकंड मिलेंगे। लंबी कूद में चयन के लिए पुरुष, महिला और भूतपूर्व सैनिकों को तीन-तीन अवसर मिलेंगे।

अभ्यर्थियों को गोला फेंक में दमखम दिखाना होगा। गोला फेंक के लिए पुरुषों को 7.260 किलोग्राम का गोला 19 फीट और महिलाओं को चार किलोग्राम का गोला 15 फीट फेंकना होगा। भूतपूर्व सैनिकों को 7.260 किलोग्राम वजनी गोला 15 फीट फेंकना होगा। इसके लिए तीन-तीन अवसर मिलेंगे। 

पुलिस उप महानिरीक्षक (जेल) संजय पांडे ने बताया कि सहायक जेल अधीक्षक की भर्ती के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा पीएससी से अलग होगी। इससे अधिकारियों की भर्ती में आसानी होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !