JABALPUR में पिता ने बेटी की हत्या की, फिर खुद फांसी लगा ली, 2.5 माह बाद हुआ खुलासा - MP NEWS

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पत्नी के रूठ कर मायके जाने से नाराज होकर पिता-पुत्री ने फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया था। अब मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। दरअसल पिता ने बेटी को फंदे से लटकाने के बाद सुसाइड किया था। हनुमानताल पुलिस ने धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। 

हनुमानताल टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि बीते 17 मार्च को प्रेमसागर चौकी के पीछे संतोष केशरवानी के मकान में किराए से रहने वाले रामकृष्ण सोंधिया और उसकी पांच वर्षीय बेटी गुड़िया उर्फ सपना ने सुसाइड कर लिया था। दोनों का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। पीएम रिपोर्ट, परिजनों और अन्य लोगों के बयान से पता चला कि रामकृष्ण मूलत: मनगवां रीवा का रहने वाला है। प्रेमसागर में वह किराए के मकान में रहता था। दंपती बेटी को पढ़ाने यहां आए थे। पर पत्नी की डिमांड के चलते घर में आए दिन कलह होने लगी थी।

16 को पति-पत्नी के बीच में कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद सुबह उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। शाम को रामकृष्ण लौटा तो पत्नी नहीं थी। बेटी ने रोते हुए बताया कि पापा बहुत भूख लगी है। सुबह से वह कुछ नहीं खाई थी। इसके बाद उसने पहले बेटी को फंदे से लटकाया और फिर खुद फंदे से झूल गया था।

रामकृष्ण के साथ उसकी बेटी गुड़िया जिस फंदे से लटकी मिली थी, उसकी ऊंचाई 9 फीट पर थी। जबकि गुड़िया की लंबाई 6 फीट थी। ऐसे में ये संभव ही नहीं था कि गुड़िया ने अपने लिए फंदा बांधा होगा। पिता-पुत्री की आत्महत्या का समय भी एक ही आया है।

टीआई उमेश गोल्हानी के मुताबिक मर्ग जांच, परिवारजन के कथन और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर हनुमानताल पुलिस ने पिता रामकृष्ण के खिलाफ शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पिता ने भी सुसाइड कर लिया है। इस कारण प्रकरण में कार्रवाई कर खात्मा पेश किया जाएगा।

29 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !