GWALIOR: बाल भवन में पूर्व आउटसोर्स कर्मचारी का शव फांसी पर झूलता मिला - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाल भवन में सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से फंदा बनाकर आउटसोर्स   कर्मचारीने फांसी लगा ली। करीब डेढ़ साल पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद भी वह यहां आ जाता था। उसने शनिवार रात को फांसी लगा ली।  

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या की वजह नौकरी जाना बताई जा रही है। नौकरी जाने के बाद से ही वह परेशान था। यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि पिंटो पार्क निवासी कल्याण सिंह गुर्जर आउटसोर्स पर नगर निगम में चौकीदारी करते थे।

करीब डेढ़ साल पहले 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। नौकरी से हटाए जाने के बाद भी वह यहां आते थे। शनिवार रात में उसने बाल भवन के अंदर सीढ़ियों पर रस्सी से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद चौकीदार आया तो उसकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस देर रात तक तस्दीक में जुटी थी। नगर निगम के पीआरओ केशव सिंह चौहान के मुताबिक कल्याण सिंह को ठेका कंपनी ने दिसंबर में हटा दिया था लेकिन वह लगातार ड्यूटी पर आ रहे थे।

30 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !