MP के मोस्ट वांटेड विधायक पति गोविंद सिंह सरेंडर से पहले गिरफ्तार - MADHYA PRADESH LATEST NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। खबर आई थी कि मध्यप्रदेश के मोस्ट वांटेड विधायक पति गोविंद सिंह ने भिंड के बस स्टैंड पर सरेंडर कर दिया है लेकिन भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके यहां किसी ने सरेंडर नहीं किया। गोविंद सिंह की पत्नी ने भी सरेंडर करने की बात कही। इस बीच ग्वालियर एसटीएफ चीफ विपिन माहेश्वरी ने स्थानीय पुलिस की मदद से गोविंद सिंह को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। यानी सरेंडर से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। 

गोविंद सिंह ने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में गोविंद सिंह ने अपने सरेंडर की बात कही है। याद दिला दें कि मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया का गोविंद सिंह हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। इसके ऊपर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था। दमोह जिले में कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में पथरिया की महिला विधायक रामबाई का पति गोविंद सिंह आरोपित है। देवेंद्र चौरसिया के परिवार का आरोप है कि पॉलीटिकल प्रेशर के कारण गोविंद सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। महिला विधायक रामबाई ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दबाव बनाकर हत्या के मामले में अपने पति गोविंद सिंह का नाम बाहर करवा दिया था। पीड़ित परिवार को गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। 

गोविंद सिंह के सामने सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं बचा था 

खुद को पथरिया का बेताज बादशाह बताने वाला गोविंद सिंह के सामने सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी मध्य प्रदेश को फटकार लगाते हुए कहा था कि यदि मध्य प्रदेश पुलिस 5 अप्रैल तक गोविंद सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो वह गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए दूसरी एजेंसी तलाश लेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!