GWALIOR: दोस्त ने GF को रंग लगाया तो BF ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल - MP NEWS

ग्वालियर।
होली के जोश में दोस्त की गर्लफ्रेंड को गाल पर रंग लगाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वहां खड़े लड़कों ने युवक पर जमकर चप्पल-जूते बरसाए। लड़कियों ने भी हाथ साफ किए। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।    

वीडियो में झगड़े वाली जगह समाधिया कॉलोनी की बताई जा रही है। माधवगंज और जनकगंज पुलिस ने झगड़े की पुष्टि नहीं की है। पुलिस वीडियो के बारे में पड़ताल करने की बात कह रही है। मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक लड़के को कुछ लड़कियां और लड़के पीट रहे हैं। पिटने वाले लड़के के कुछ साथी उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 25 सेकंड का यह वीडियो दोपहर में ही पूरे शहर में फैल गया। इसमें मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के साथ-साथ एक मैसेज भी चल रहा है, जिसमें इस वीडियो को सोमवार शाम 4 बजे समाधिया कॉलोनी का बताया जा रहा है। 

पिटने वाले युवक ने एक दोस्त की फ्रेंड को गाल पर रंग लगा दिया था। रंग लगाने से लड़की का दोस्त नाराज हुआ और विवाद हो गया। इस मामले में जब माधवगंज और जनकगंज थाना पुलिस से बात की गई तो दोनों ही थाना पुलिस ने वीडियो से अनजान होने की बात कही। साथ ही दोनों थानों में इस तरह की मारपीट की कोई FIR तक नहीं है। न ही कोई आवेदन है। जब वीडियो पुलिस को दिखाया गया तो उनका कहना है कि वीडियो में सिर्फ जगह दिख रही है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि वह समाधिया कॉलोनी है, इसलिए वीडियो की सच्चाई पता लगा रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !