GWALIOR में फिर बढ़ी ठंड, बर्फीली हवाओं से 11 डिग्री हुआ तापमान - MP NEWS

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से रात में ठिठुरन बढ़ गई। सुबह फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। दिन में ठंडी हवा ने सूरज की तपिश को कम कर दिया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिसे कम रहा। ठंड की यह वापसी लोगों को बीमार करने लगी है। जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से ऐसा हुआ है। 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो चुकी है। चक्रवातीय घेरे कमजोर पड़ने से हवा का रुख उत्तर पश्चिम हो गया है। यह हवा जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। गत दिवस न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सामान्यसे 0.8 डिसे कम रहा। गत दिवस की तुलना में 3 डिग्री की गिरावट आई। इस गिरावट से ठंड बढ़ गई। वाक पर निकले लोगों को गर्म कपड़े फिर से पहनने पड़े। सुबह 11 बजे तक ठंडी हवा चलती रही। ठंडी हवा की वजह से दिन में भी धूप की चुभन कम रही। 

मौसम की इस पलटी ने लोगों को बीमार भी कर दिया। सर्दी व खांसी से लोग पीड़ित होने लगे हैं। बुधवार को भी रात में ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय लोगों ठंड से बचने के लिए स्वेटर व जैकेट पहननी पड़ीं। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी के आसार कम है। मार्च के पहले सप्ताह में ठंड बरकरार रहेगी। रात में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत भी पड़ेगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!