बाबुओं के कारण शिक्षकों का समयमान और क्रमोन्नति अटक जाते हैं, समाधान चाहिएः कर्मचारी संघ - EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति ने बताया कि शिक्षकों के जिला स्तर पर जारी होने वाले समय मान वेतनमान एवं क्रमोन्नति आदेश जारी तो कर दिए जाते हैं परंतु संकुल व विकास खंड स्तर पर शिक्षकों को आदेश के बाद भी आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाता। 

अधिकारी द्वारा जारी आदेश मात्र दिखावा बनकर ही रह जाते हैं संकुल स्तर पर प्राचार्यो एवं लिपिकों द्वारा समय पर शिक्षकों का वेतन निर्धारण व अनुमोदन में हीला हवाली के चलते समय मान वेतनमान व क्रमोन्नति वेतनमान का आर्थिक लाभ लेने के लिए शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर काटने मजबूर होना पड़ता है। 

जिला स्तर पर बैठे अधिकारियों द्वारा आदेश जारी करने के बाद आदेशों के परिपालन की समीक्षा न किए जाने से जिले के साथ-साथ प्रदेश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

संघ के अवेंद्र राजपूत अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय नरेंद्र दुबे प्रकाश सेन आशुतोष तिवारी आलोक अग्निहोत्री मुकेश सिंह ब्रजेश मिश्रा सुरेंद्र जैन प्रशांत शुक्ला राम शंकर शुक्ला संतोष दुबे प्रकाश जैन सुनील जैन बालक पाण्डेय मुन्ना लाल नामदेव राजेंद्र गढ़ेवाल मो. तारिक धीरेंद्र सोनी। संतोष तिवारी  प्रियांशु शुक्ला महेश कोरी आदि ने स्कूल शिक्षा मंत्री को ईमेल करके मांग की है कि समय मान एवं क्रमोन्नति का पालन सुनिश्चित कराया जाए जिससे इसका आर्थिक लाभ सभी शिक्षकों को प्राप्त हो सके।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!