DATIA: बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी गर्भवती पत्नी की हत्या की - MP NEWS

दतिया।
 मध्य प्रदेश के दतिया जिले के धीरपुरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई व उसकी गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। शादी न होने से आरोपी हीनभावना का शिकार था। क्योंकि छोटे भाई की शादी उससे पहले हो गई थी। खुद की शादी न होने के पीछे वह छोटे भाई और उसकी पत्नी को ही दाेषी मानता था।   

बताते हैं कि खुद का घर बसा नहीं तो इसी डिप्रेशन में उसने अपनों का भी संसार उजाड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम बेहरूका निवासी संतोष कुशवाह (28) के छोटे भाई किशन की शादी लॉकडाउन में हो गई थी। उसकी खुद की शादी किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। इसके बाद से वह घर में विवाद करने लगा। वह कहता था कि छोटे की शादी पहले हो गई है, इसकी वजह से अब उसकी शादी नहीं होगी। इसी बात को लेकर आरोपी संतोष पुत्र हरिदास कुशवाह ने मंगलवार की देर रात छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका से झगड़ा किया। आरोपी संतोष ने कहा, 'मेरी भी शादी कराओ, नहीं तो मैं जिंदा रहने नहीं दूंगा।'

हालांकि विवाद के बाद प्रियंका और किशन अपने कमरे में सोने चले गए, लेकिन देर रात आरोपी संतोष ने सोते समय छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की गर्दन काट दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है।

किशन और प्रियंका की शादी लॉकडाउन में हुई थी। इसके बाद से ही संतोष ने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया था। उसका कहता था, 'घर का कामकाज मैं करूं और शादी किशन की करा दी गई।' इस बात को लेकर वह हमेशा विवाद करता था। प्रियंका छह माह की गर्भवती थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !