BHOPAL: निगम में कोई नया TAX नहीं, बिना परिषद के बजट पारित करेगा - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम में लगातार दूसरे साल बिना परिषद के बजट पारित करेगा। इसमें जनता पर कोई नया कर या बोझ नहीं बढ़ाया जाएगा। पिछली बार भी परिषद का कार्यकाल पूरा होने के कारण निगम अधिकारियों ने ही बजट प्रस्तुत किया था। तब यह 2495.68 करोड़ रुपये का था। 

बिना लाभ-हानि के बजट को मंजूरी दी गई थी। निगम अधिकारियों का कहना है कि 15 मार्च से पहले बजट पारित कर दिया जाएगा। संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक कवींद्र कियावत बजट को मंजूरी देंगे। वर्ष 2020-21 का बजट 'नो प्रॉफिट नो लॉस (बिना लाभ-हानि) का था। सफाई, पार्कों के विकास, पुस्तकालय, सिविल वर्क, जलप्रदाय, हाउसिंग फॉर ऑल, गरीब व स्लम एरिया आदि के लिए बजट में प्रविधान किए गए थे। 

वहीं कोई नया कर नहीं लगाया गया था। अबकी बार भी बजट को बिना परिषद के ही मंजूरी मिलेगी। इसके लिए निगम खांका तैयार करने में जुटा है। निगम चुनाव में देरी होने के कारण परिषद काबिज नहीं है।

वर्जन
भोपाल नगर निगम का बजट 15 मार्च से पहले पास कर दिया जाएगा। इस बार कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा।
केवीएस चौधरी कोलसानी, निगमायुक्त

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !