BHOPAL सांसद प्रज्ञा सिंह को स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया, सांस लेने में परेशानी - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। शनिवार दिनांक 6 मार्च 2021 को एक बार फिर भोपाल की सांसद एवं विश्व हिंदू परिषद के नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई। इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है। उन्हें स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया है। कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है और उनका बीपी बढ़ गया है।

19 फरवरी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शनिवार दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय में दिशा समिति की बैठक भी शामिल होना था। बीते कुछ दिनों से वे लगातार बैठकें कर रहीं थीं। इससे पहले 19 फरवरी को डॉक्टरों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनके दफ्तर ने कहा था कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

पिछले साल भी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में दिक्कत आई थी

बीते साल दिसंबर में उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, तब भी दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था। इसकी वजह से वह मालेगांव बम ब्लास्ट केस में स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेशी के लिए मुंबई नहीं आ सकी थीं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!