BF किसी और को प्रेम करने लगा, GF ने सुसाइड कर लिया - INDORE NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के किला मैदान क्षेत्र में स्थित लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास दो दिन पूर्व जहर खाकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक-युवती डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच युवक के एक अन्य महिला से संबंध बन गए थे। इसके चलते उनके बीच विवाद होता रहता था।  

थाना प्रभारी मल्हारगंज प्रीतमसिंह ठाकुर के मुताबिक पुलिस ने अभिषेक पिता प्रकाश तिवारी निवासी व्यंकटेश विहार को गिरफ्तार किया है। इसके तन्नू उर्फ लक्ष्मी पिता विजय कुशवाह निवासी महावीर नगर से संबंध थे। दोनों किराए का मकान लेकर रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच अभिषेक, जो क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता है, उसके किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे। 

इसको लेकर लक्ष्मी और अभिषेक के बीच विवाद हो रहा था। इसके चलते युवती ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !