UJJAIN में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बिजली ठीक करने आए थे - MP NEWS

उज्जैन।
 मप्र के उज्जैन जिले में 13 साल की किशोरी से रेप का केस सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद हिरासत में ले लिया गया। पुलिस फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश कर रही  है।   

पुलिस के मुताबिक गणेशपुरा निवासी मनीष बिजली मैकनिक है। बुधवार की शाम वह सेठीनगर में एक घर में बिजली ठीक करने गया था। उसके साथ निजातपुरा का मनोज यादव भी था। घर में 13 साल की लड़की अकेली थी। उसकी मां पेट्रोल पंप पर नौकरी पर गई थीं। किशोरी को अकेले पाकर मनीष और मनोज ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों भाग गए। 

रात को जब मां घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई। उसके बाद मां-बेटी महिला थाने पहुंची। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया है। मनीष अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!